उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां एक घंटे के भीतर दो बार डोली धरती, इतनी तीव्रता और यहां था केंद्र - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, January 24, 2025

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां एक घंटे के भीतर दो बार डोली धरती, इतनी तीव्रता और यहां था केंद्र


देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी नगर और आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार की सुबह दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। 

लोगों में भय का माहौल है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी तहसीलों से जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि पहले सुबह करीब 7 बजकर 41 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। 

इसके बाद दोबारा 8 बजकर 19 मिनट पर फिर झटके महसूस हुए। भूकंप के कारण वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे। 

पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7  मापी गई। जबकि दूसरे झटके की तीव्रता 3.5 मापी गई। हालांकि झटके बहुत तेज नहीं लिए इसलिए उत्तरकाशी के आसपास के जनपदों में भी इसके हल्के झटके महसूस किए गए।

 फिलहाल पत चला है कि भूकंप उत्तरकाशी में भूमि के नीचे लगभग पांच किमी नीचे पैदा हुआ।   

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta