अल्मोड़ा...क्वारब में सड़क पर चार की मेहनत के बाद हटाया मलबा, एनएच पर यातायात बहाल - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, January 23, 2025

अल्मोड़ा...क्वारब में सड़क पर चार की मेहनत के बाद हटाया मलबा, एनएच पर यातायात बहाल


अल्मोड़ा। हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर क्वारब के पास पहाड़ी दरकने के कारण बंद हुए मार्ग को पूरे चार घंटे के मशक्कत के बाद खोला जा सका। अब मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से गतिमान है। 

विदित रहे कि आज सुबह आठ बजकर 53 मिनट के आसपास पहाड़ी का एक हिस्सा दरक कर सड़क पर आ गया। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। 

आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार आज सुबह सड़क पर आए मलबे को हटाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस रोड के बंद होने से हल्द्वानी से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व बागेश्वर का संपर्क कट जाता है। हालांकि ​इसके बाद यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर शिफ्ट कर दिया जाता है। 


पूरे चार घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर आए मलबे को ​हटाया जा सका। इसके बाद पहले छोटे वाहनों को यहां से गुजारा गया और इसके बाद बड़े वाहनों को यहां से गुजरने के लिए हरी झंडी दिख दी गई। फिलवक्त क्वारब में यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।    

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta