उत्तराखंड ...राष्ट्रीय खेलों से खिला होटल इंडस्ट्री होगी गुलजार - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, January 18, 2025

उत्तराखंड ...राष्ट्रीय खेलों से खिला होटल इंडस्ट्री होगी गुलजार



देहरादून। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन  खिलाड़ियों के चेहरों पर तो मुस्कान तैर ही रही है, प्रदेश की होटल इंडस्ट्री  खिल उठी है।  टिहरी से लेकर देहरादून होते हुए पिथौरागढ़ तक के होटलों के कमरे अभी से रिजर्व कर दिए गए हैं।  उत्तराखंड केपूरे एक दर्जन शहरों में खिलाड़ी वउनके स्टाफ को रुकने का इंजाम किया जाएगा। इस बड़े इवेंट से उत्तराखंड के होटल कारोबारियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। 

38 वें राष्ट्रीय खेलों में दस हजार से ज्यादा खिलाड़ी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। खेलों से संबंधित अन्य अफसर व स्टाफ अलग हैं। इन सभी के लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय के स्तर पर होटलों में रूकने का इंतजाम कराया गया है। इसके अलावा, जिस तरह की सूचनाएं मिल रही हैं, उसमें खिलाड़ियों के रिश्तेदार व अन्य लोग भी अपने स्तर से होटलों में कमरों की बुकिंग करा रहे हैं। उत्तराखंड में कड़कड़ाती सर्दी के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होटल इंडस्ट्री को गरमी प्रदान कर रहा है। भीमताल-टनकपुर के होटल कारोबारी हों या फिर कोटी कालोनी टिहरी के होटल व्यवसायी, राष्ट्रीय खेलों की वजह से सबकी आंखों में चमक आ रही है।

हल्द्वानी होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जायसवाल का मानना है कि राष्ट्रीय खेल होटल वालों के लिए भी बड़ा अवसर है। हम मेहमानों को अच्छी सर्विस देंगे, ताकि वे अच्छी स्मृतियां लेकर उत्तराखंड से जाएं और हमारे होटलों का नाम पूरे देश तक फैले। दून होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज को राष्ट्रीय खेलों से होटल इंडस्ट्री को तात्कालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह के फायदे मिलते दिखते हैं। भारद्वाज का कहना है कि इस आयोजन से होटल इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी।


होटलों में कमरों की स्थिति


शहर                 आवश्यकता    

देहरादून                 2431          

हल्द्वानी                  1221          

हरिद्वार                   556          

रुद्रपुर                    553          

शिवपुरी ऋषिकेश     402          

कोटी कालोनी टिहरी  226          

अल्मोड़ा                  147          

पिथौरागढ़                129          

नैनीताल                  113          

खटीमा                    118          

टनकपुर                   85          

भीमताल                   62        

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta