हिमाचल: चंबा से पकड़ा गया सेक्सटॉर्शन का आठवीं पास 19 वर्षीय आरोपी, ठगे थे 4.84 लाख रुपये - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, February 5, 2025

हिमाचल: चंबा से पकड़ा गया सेक्सटॉर्शन का आठवीं पास 19 वर्षीय आरोपी, ठगे थे 4.84 लाख रुपये


चंबा। हिमाचल प्रदेश से सीबीआई अधिकारी बनकर एक जालसाज ने दिल्ली के द्वारका निवासी एक व्यक्ति से 4.84 लाख रुपये की उगाही कर ली। शिकायत पर जिला साइबर सेल ने जालसाज को सोमवार को चंबा से गिरफ्तार किया। हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी महज 19 साल का है और उसकी पढ़ाई लिखाई महज आठवीं तक ही हुई है। पेट पालने को वह मजदूरी करता है। 

जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2024 को एक शख्स ने द्वारका साइबर सेल में सेक्सटॉर्शन की शिकायत दी। बताया कि अनजान लड़की ने उसे व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया था। उससे पांच से छह सेकेंड बातचीत हुई। फिर फोन बंद हो गया।

अगले दिन एक व्हाट्सएप ऑडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई का विशेष अधिकारी गौरव मल्होत्रा बताया। बताया कि वीडियो कॉल करने वाली लड़की ने खुदकुशी कर ली है। उसने पीड़ित के साथ लड़की का अश्लील वीडियो और एंबुलेंस की कुछ तस्वीरें भेजी। पहले तो उसने मामला दर्ज करवाने की धमकी दी और फिर कहा कि लड़की के रिश्तेदार समझौते के लिए तैयार हैं। इसके एवज में 4.84 लाख रुपये बैंक खाते में डालने के लिए कहा।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जांच की। पुलिस को आरोपी के हिमाचल प्रदेश के चंबा में होने की जानकारी मिली। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए चंबा पहुंची। यहां से पुलिस एक घंटे का पैदल सफर तय करके छंबर गांव पहुंच। जहां सेआरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए केनरा और पंजाब नेशनल बैंक में खाते खोले थे। वह आठवीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। पुलिस आगे की पड़ताल कर रही है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta