महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे नेपाल निवासियों की स्कार्पियो पलटी, पांच की मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, February 1, 2025

महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे नेपाल निवासियों की स्कार्पियो पलटी, पांच की मौत


मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में मधुबनी फोर लेन पर शनिवार को भीषण सड़क हादसे में नेपाल के रहने वाले पांच महाकुंभ स्नानार्थियों की मौत हो गई। हादसा एनएच पर स्टंटकर रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। हाई स्पीड स्कॉर्पियो कार सड़क पर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पुलिस ने शवों को एककेएमसीएच भेज दियाहै। आज उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण एसपी विद्या सागर, डीएसपी नगर 2, विनीता सिन्हा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टसम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना में स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सभी लोग नेपाल के मोहतरी के रहने वाले थे और प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह घटना हुई उस समय फोरलेन पर बाइक से कुछ लड़के स्टंट कर रहे थे। तभी काफी तेज गति से स्कॉर्पियो सामने आ गई। बाइक सवार लड़कों को बचाने में स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। यह देखकर बाइक लेकर युवक भाग गए। स्कॉर्पियो ने तीन से चार बार पलटी मारी जिसमें गाड़ी पर सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में तीन महिला और दो पुरुष हैं।

डीएसपी विनीता सिन्हा ने बताया कि फोर लेन पर स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। नौ लोग सवार थे जिसमें पांच की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घटना के बाद शोर सुनकर आस पास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने घायलों को निकालने और अस्पताल भेजने में मदद की। चार घायलों में एक बच्चा भी है जिन्हें  एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टसम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान गाड़ी के एयरबैग नहीं खुले जिससे ज्यादा नुकसान हुआ।

मृतक की पहचान अर्चना ठाकुर, इंदु देवी, मन्तर्नि देवी, बाल कृष्ण झा और चालक है। वहीं घायलों के नाम मनोहर ठाकुर, सृष्टि ठाकुर, कामनी झा, देवतारण देवी है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta