सोलन:अब भाजपा के कद्दावर नेता के बेटे पर लगे दुराचार के आरोप - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, October 14, 2025

सोलन:अब भाजपा के कद्दावर नेता के बेटे पर लगे दुराचार के आरोप



सोलन। सोलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के भाई पर दुराचार के आरोपों की चर्चाएं अभी शांत भी नहीं हुई थीं कि भाजपा के एक और कद्दावर नेता के बेटे पर घर पर काम करने वाली महिला ने अवैध संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता के बेटे पर उनके यहां काम करने वाली महिला ने दुराचार की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने भी केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

स्मरण रहे कि कुछ दिन पहले ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के भाई पर एक महिला ने रेप के आरोप लगाए थे। पुलिस ने बिंदल के बड़े भाई को गिरफ्तार भी कर लिया था।

 अब भाजपा के दूसरे कद्दावर नेता के बेटे पर इसी तरह के आरोप लगे हैं तो लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगे हैं।

सोलन के एसपी गौरव सिंह ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta