अमेरिकी आग में अब तक 16 लाख करोड़ की संपति स्वाहा, सांता मोनिका शहर में कर्फ्यू, 11 की मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, January 10, 2025

अमेरिकी आग में अब तक 16 लाख करोड़ की संपति स्वाहा, सांता मोनिका शहर में कर्फ्यू, 11 की मौत



कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में मंगलवार को लगी आग पर आज 5 दिन बाद यानी शनिवार तक भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। इसमें अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति बाइडेन का कहना है कि अभी भी बहुत से लोग लापता हैं। इस बीच अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में लूटपाट की खबरों के बीच प्रशासन ने कर्फ्यू घोषित कर दिया है। इन क्षेत्रों में 20 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

आग के संकट के बीच अब कैलिफोर्निया के सांता मोनिका शहर में लूटपाट की खबरों के बीच प्रशासन ने कर्फ्यू घोषित कर दिया है। 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


रॉयटर्स के मुताबिक लॉस एंजिलिस में लगी से अब तक 16 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। यहां पर आग को कुछ हद तक काबू तो किया गया है, लेकिन एक्सपर्ट्स को डर है कि वीकेंड में फिर से तेज हवाएं चल सकती हैं।


लॉस एंजिलिस काउंटी में गुरुवार को लगभग 1 करोड़ लोगों को गलत एक्जिट अलर्ट भेज दिया गया। यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। इसे लेकर इमरजेंसी मैनेजमेंट के अधिकारियों को कहना है कि सेलफोन टावरों में आग की वजह से यह समस्या हो रही है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta