ब्रेकिंग पंजाब : पश्चिम लुधियाना के विधायक गुरप्रीत गोगी की आधी रात को सिर पर गोली लगने से मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, January 11, 2025

ब्रेकिंग पंजाब : पश्चिम लुधियाना के विधायक गुरप्रीत गोगी की आधी रात को सिर पर गोली लगने से मौत


लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर आ रही है। आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात घर पर ही संदिग्ध हालात में सिर पर गोली लगने से मौत हो गई। गोली कैसे चली और किसने चलाई, इसकी फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। विदित रहे कि पंजाब में आप की ही सरकार है।   

डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि विधायक गुरप्रीत गोगी को अस्पताल में मृत अवस्था में पहुंचाया गया। घटना रात 12 से एक बजे के बीच हुई।  मौत का सही कारण जानने के लिए अज पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग व सुरक्षा में तैनात अधिकारी कमरे में पहुंचे, जहां गोगी लहूलुहान पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ की पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना स्थल को सील कर दिया गया। 

गोगी शुक्रवार रात प्राचीन शीतला माता मंदिर में हुई बेअदबी और चोरी के मामले में चल रहे विरोध में शामिल लोगों से मिले थे। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद देर रात घर पहुंचे थे। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta