सोलन से 16 वर्षीय किशोरी को भगा कर किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Saturday, January 18, 2025

सोलन से 16 वर्षीय किशोरी को भगा कर किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार


सोलन। 16 वर्षीय लड़की को बहला फुसला कर भगाने और उसके यौन शोषण के आरोप में सोलन की महिला थाना पुलिस ने रामशहर के एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। 

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकरी के अनुसार 15 जनवरी को एक महिला ने सोलन के महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी 16 वर्षीय  बेटी 14 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई। महिला ने गुमशुदा बेटी की अपने स्तर पर तलाश की लेकिन उसका केई सुराग नहीं मिला। 

अंत: महिला शिकायत लेकर सोलन केमहिला पुलिस थाने पहुंची। महिला थाने में महिला ने किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज कराया। इस मामले जांच के दौरान महिला थाना सोलन की पुलिस टीम नाबालिगा को  बरामद करके उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 इससे पहले पीड़िता का  मेडिकल कराया गया। जिसकी रिपोर्ट में किशोरी के साथ यौन शोषण का खुलासा हुआ। इस पर पुलिस ने मामले में यौन शोषण व पोक्सो एक्ट की धाराएं भी तरमीम कर दीं।  

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने आरोपी सोलन जिले के रामशहर निवासी 21 वर्षीय अक्षय कुमार शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।  एसपी के अनुसार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।   आरोपी अक्षय के के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल भी की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta