हिमाचल ब्रेकिंग : शादी में पी शराब और अपने से दोगुनी उम्र की दलित विधवा से कर दिया दुष्कर्म, गिरफ्तार - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, January 24, 2025

हिमाचल ब्रेकिंग : शादी में पी शराब और अपने से दोगुनी उम्र की दलित विधवा से कर दिया दुष्कर्म, गिरफ्तार


नाहन। नशे में धुत्त युवक  ने अपने से दो गुनी उम्र वाली विधवा महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दरअसल नाहन विकास खंड  के अंतरगत आनेवाली एक पंचायत में यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार यहां एक 50 वर्षीय विधवा महिला अकेली रहती है। उसकी बेटी की शादी हो चुकी है। जिस दिन यह घटना हुई है उस दिन गांव में शादी समारोह था। बताया जा रहा है कि विवाह वाला घर महिला के घर से लगभग 125 कदम दूर है। 

जानकारी के अनुसार पड़ोस केगांव में रहने वाला 24 वर्षीय राजेश पड़ोस के गांव से शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा था। इस दौरान आरोपी ने यहां दोस्तों के साथ जमकर शराब पी। रात करीब 12 बजे आरोपी पीड़िता के घर पर पहुंचा और लात मारकर दरवाजा खोलते और अंदर घुसकर दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा हैकि महिला ने आरोपी के चंगुल से बचने के लिए काफी शोर मचाया लेकिन पड़ोस में चल रहे डीजे की आवाज के कारण उसकी चीखों को किसी ने नहीं सुना। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी को पहचान लिया। उसने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद तुरंत पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार महिला अनुसूचित जाति से संबंधित है जबकि आरोपी सवर्ण समुदाय से है। इसके बाद मामले में धारा 376 के अलावा एट्रोसिटी एक्ट भी शामिल किया गया है।

महिला की तरफ से युवक पर शराब के नशे में घर में घुसकर दुष्कर्म की शिकायत मिली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। एएसपी योगेश रौल्टा ने बताया कि आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta