हे राम...गर्भवती पत्नी के पेट में बैठकर दबाया मुंह, महिला तो मरी ही बच्चा भी आ गया बाहर - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, January 23, 2025

हे राम...गर्भवती पत्नी के पेट में बैठकर दबाया मुंह, महिला तो मरी ही बच्चा भी आ गया बाहर


हैदराबाद। यहां एक के बाद एक वीभत्स अपराधों के खुलासे हो रहे हैं। यहां शक के चलते एक पति इतना  शैतान बन गया। उसने सात माह की गर्भवती पत्नी के पेट में बैठकर मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। पेट पर जोर पड़ने की वजह से उसका अजन्मा बच्चा मां के शरीर से बाहर आ गया। 

इससे पहले हमने आपको हैदराबाद में एकपूर्व सैनिक द्वारा पत्नी को मार कर  शव को काट कर कुकर में उबाला और उसकी हड्डियों को मूसल से कूट कर झील में फेंकने की खबर बताई थी। 

अब  21 वर्षीय एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या करने की खबर सामने आ रही है। उसने पहले ते पत्नी की मौत को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की लेकिन पुलिस जांच में दूधका दूध और पानी का पानी हो गया। पता चला कि बेवफाई के शक में युवक ने पत्नी की हत्या के लिए निर्ममता की सारी सीमाएं लांघ डाली। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसने अपने दांतों तले उंगलियां दबा दीं।

21 वर्षीय युवक ने बेवफाई के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस वीभत्स घटना में महिला का भ्रूण गर्भ से बाहर आ गया। 21 वर्षीय महिला गर्भावस्था के सातवें महीने में थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह वीभत्स घटना 16 जनवरी को कुशाईगुडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई। 

पुलिस ने बताया कि 16 जनवरी को जब आरोपी की पत्नी घर में सो रही थी, तो वह उसके पेट पर बैठ गया और उसने तकिये से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, जिसके परिणामस्वरूप भ्रूण गर्भ से बाहर आ गया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने गैस सिलेंडर का वाल्व खोलकर उसमें आग लगाकर घटना को आग दुर्घटना में हुई मौत के रूप में दिखाने की कोशिश की। 

कुशाईगुड़ा थाना के एक अधिकारी ने बताया कि मृत महिला की मां की शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान 20 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों की दोस्ती ऑनलाइन माध्यम से हुई थी, जिसके बाद 2022 में दोनों ने शादी कर ली। पुलिस ने बताया कि कुछ विवाद के बाद वे कुछ महीनों तक अलग-अलग रहे और एक महीने पहले से वे यहां एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta