अल्मोड़ा। उत्तराखंड अल्मोड़ा जिले के बाल सुधार गृह से एक किशोर के फरार होने की खबर आ रही है। पांडेखोला स्थित बाल सुधार गृह से बुधवार की सुबह, एक किशोर सुरक्षा कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। इससे बाल सुधार गृह प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बालक के फरार होने की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने किशोर की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
बताया गया है कि पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला किशोर चोरी सहित कई मामलों में आरोपित था। न्यायालय के आदेश पर उसे अल्मोड़ा बाल सुधार गृह लाया गया था। मंगलवार रात तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन बुधवार सुबह जब इस किशोर का पता नहीं चला तो सुधार गृह में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने पहले खुद ही खोजबीन की, लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
बाल सुधार गृह के अधीक्षक शंकर सिंह अधिकारी के अनुसार फरार किशोर की तलाश जारी है और पुलिस को सूचना दी जा चुकी है। पुलिस की टीमें पूरे इलाके में जांच कर रही हैं, लेकिन अब तक किशोर का कोई भी पता नहीं चल पाया है।


No comments:
Post a Comment