उत्तराखंड निकाय चुनाव : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, January 9, 2025

उत्तराखंड निकाय चुनाव : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस



देहरादून। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर लगातार निकाय चुनाव में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार को गुरुवार को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पेंशन, राशन की दुकानों के आवंटन में महिला आरक्षण और दुकानों से खाद्य तेल की सुविधा देने के ऐलान को आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपा। 

पत्र में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पूरे प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। इसके बावजूद सरकार और सरकार के मंत्री लगातार लोक लुभावनी घोषणाएं कर चुनाव को प्रभावित करने में लगे हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने सात जनवरी को विधानसभा में जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 

बैठक में सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों के आवंटन में महिला आरक्षण की घोषणा की। राशन कार्ड धारकों को सस्ता गल्ला दुकानों से खाद्य तेल देने की घोषणा की। 

कहा कि अब एक कदम और आगे बढ़ कर मंत्री रेखा आर्य ने आठ जनवरी को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को रिटायरमेंट के बाद पेंशन योजना लागू किए जाने की घोषणा की। ये सीधो तौर पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इस दौरान प्रदेश सचिव मुकेश सिंह चौहान भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta