देहरादून/ किच्छा। देहरादून और उधमसिंह नगर में गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने इन मुठभेड़ों में दो शातिर गो तस्करों को पैर में गोली मार कर धर दबोचा है। दोों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना आज तड़के की है। मुठभेड़ सहसपुर क्षेत्र में तिमली के जंगल में हुई। मिली जानकारी के अनुसार सहसपुर पुलिस ने धर्मावाला में लगाए गए नाके पर जब एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक को रोके बगैर तेजी से भाग निकला। पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया तो वह तिमली के जंगल में जा घुसा। पुलिस ने इस पर भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। अंतत: उसने पुलिस टीम पर गोली दाग दी। जवाब में पुलिस ने भी उस पर फायरिंग की। एक गोली उसके पैर में लगी और इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।
घायल व्यक्ति की शिनाख्त सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतरगत आने वाले गंदेवड़ा गांव विासी 24 वर्षीय उस्मान उर्फ कालू के रूप में हुई। उसे तुरंत नजदीकी विकास नगर के चिकित्सालय में भर्ती कराया। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी देहरादून मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बदमाश से पूछताछ के साथ मौके का मुआयना भी किया।
अब तक की पूछताछ में पता चला है कि पिछले दिनों सेलाकुई में गोवंश चोरी और सहसपुर में गोकशी के बाद पुलिस उसकी तलाश में थी। उसने बताया कि आज सुबह भी वह गोकशी करने की फिराक में था। इसके लिए वह अपने साथियों से मिलने के लिए जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी भिंड़त पुलिस से हो गई।
दूसरी घटना उधमसिंह नगर के किच्छा उपमंडल के पुलभट्टा इलाके में हुई। यहां पुलसि ने गोकशी के लगभग छह मामलों के आरोपी और पांच हजार के ईनामी गो तस्कर को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है। उसके हवाले से पुलिस को तमंचा, कारतूस व बाइक मिली हैं। मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी पुलभट्टा के शहदौरा गांव का रहने वाला शकील बताया गया है। पुलिस इसी क्षेत्र में हुए गो तस्करी के छह मामलों में उसे तलाश रही थी।



No comments:
Post a Comment