रुड़की। पिछले 12 दिनों से लापता किशोरी को रुड़की पुलिस ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पालमपुर से बरामद कर लिया। किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि अपहरण के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।
झबरेड़ा थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि 23 मार्च को क्षेत्र के एक गांव के निवासी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में सहारनपुर के गागलहेड़ी निवासी आशीष कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और किशोरी की तलाश में जुटी।
लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने किशोरी को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पालमपुर से सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी आशीष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, आरोपी युवक का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी तरह से की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है, और पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।


No comments:
Post a Comment