चंबा। हिमाचल प्रदेश में इस साल का 23वां मर्डर चंबा शहर में सामने आया है। यहां मुगला मोहल्ले में एक महिला ने अपने पति की डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी और उसे कमरे में तड़पता छोड़ काम पर चली गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
घटना बुधवार रात की है, जब मुगला निवासी केवल सिंह (48) और उसकी पत्नी हेमलता के बीच तीखी नोकझोंक हुई। झगड़े के दौरान हेमलता ने केवल सिंह पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार सुबह हेमलता और उसका बेटा काम पर चले गए, जबकि घायल केवल सिंह ने पड़ोसियों से पानी मांगा। कुछ लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई और वह घर के कमरे में अचेत पड़ा मिला।
पुलिस के मुताबिक, केवल सिंह के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर का मुआयना किया और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए। इसके आधार पर हेमलता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम हुआ। एसपी चंबा अभिषेक कहना है कि मामले की जांच जारी है।


No comments:
Post a Comment