पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में रविवार को वोटर अधिकार यात्रा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने अनोखे अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। वे बुलेट बाइक चलाते हुए सड़कों पर नजर आए, जिसमें बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम उनकी बाइक की पिछली सीट पर सवार थे।
इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कर रहे थे, जो दूसरी बाइक पर साथ चल रहे थे।कांग्रेस और राजद कार्यकर्ता बाइक पर नारेबाजी करते हुए उनके पीछे चल रहे थे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।
राहुल के बाइक चलाने का वीडियो कांग्रेस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया, जिसे देखकर कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी का यह अंदाज जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित करने की रणनीति है।
इससे पहले भी उन्हें मखाना मजदूरों के साथ काम करते देखा गया था। राजेश राम को बाइक पर सवारी बनाकर राहुल ने एक बार फिर आम आदमी के प्रति अपनी नजदीकी का संदेश दिया।
No comments:
Post a Comment