![]() |
| नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता |
बिंदिया ठाकुर
सुजानपुर टिहरा (हिमाचल प्रदेश)। स्थानीय नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बुधवार को प्रशासन के ऊपर सवाल खड़े किए हैं। गुप्ता ने सवाल उठाए कि बीते वर्ष होली मेले के दौरान दिए गए वाहन पार्किंग के पैसे वसूल करने में प्रशासन नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि बोली दाता से पैसे आज तक क्यों वसूल नहीं किए गए। उक्त व्यक्ति के ऊपर प्रशासन द्वारा अब तक क्या कार्यवाही की गई।
नगर परिषद के उपाध्यक्ष ने कहा कि करीब 10 महीने पहले सुजानपुर में राष्ट्रीय होली मेला संपन्न हुआ था। इस दौरान प्रशासन द्वारा वाहन पार्किंग की खुली बोली करवाई गई थी। बोली करीब 15 लाख रुपए में बोली दाता के नाम की गई थी।
जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति ने अब तक प्रशासन के पास केवल 7 लाख रुपए जमा करवाए हैं। जबकि 8 लाख रुपये से ज्यादा की देनदारी अभी तक उसकी बाकी है। हैरानी की बात यह है कि 10 महीने बीत जाने के बावजूद प्रशासन उस व्यक्ति से वाहन पार्किंग की हुई खुली बोली के पैसे लेने में नाकाम है। प्रशासन ठेकेदार के साथ नरमदिली क्यों बरत रहा है, उससे उससे पैसे वसूल नहीं किया जा रहा और अब तक प्रशासन ने उसे व्यक्ति से पैसे लेने के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की है।
उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि अगर वह उसे बोली दाता के पैसे माफ कर चुके हैं। या उससे पैसे लेने का मन नहीं बनाया जासका है तो विगत वर्ष जितनी भी दुकानें होली मेले में लगी थीं उन सब लोगों के भी पैसे वापस कर दिए जाएं।


No comments:
Post a Comment