सोलन पुलिस ने नष्ट किए 11 मामलों में जब्त दो किलो नशीले पदार्थ, अदालत ने दे दिए थे सभी के फैसले - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, January 28, 2025

सोलन पुलिस ने नष्ट किए 11 मामलों में जब्त दो किलो नशीले पदार्थ, अदालत ने दे दिए थे सभी के फैसले


सोलन। आज पुलिस लाइन सोलन में जिला मादक द्रव्य निपटान समिति ने विभिन्न पुलिस स्टेशनों में पंजीकृत एनडीपीएस अधिनियम के 11 मामलों  में जब्त  किए गए लगभग दो किलो मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। 

इन सभी 11 मामलों के अदालत में सुनवाई पूरी हो चुकी है और इनका फैसला भी सुनाया जा चुका है। आज नष्ट किए गए नयाीले पदार्थों की कीमत दस लाख रुपये आंकी गई है। 

सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि जुलाई 2023 से अब तक, एनडीपीएस अधिनियम के तहत 46 मामलों में नशीले पदार्थों निपटान समिति द्वारा लगभग 100 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta