सैफ पर हमला:सीएम फडणवीस बोले—गलतफहमी पैदा न करे मीडिया, जल्द होगा चौकाने वाला खुलासा - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, January 28, 2025

सैफ पर हमला:सीएम फडणवीस बोले—गलतफहमी पैदा न करे मीडिया, जल्द होगा चौकाने वाला खुलासा



मुंबई।अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया से सैफ मामले में इतना ही कहूंगा, जिन बातों की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है, उसे बार-बार दिखाकर गलतफहमी पैदा न करें।  अभिनेता सैफ अली पर हमले को लेकर कई नई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिसका जल्द खुलासा होगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोमवार को कहा कि इस मामले में पुलिस की तरफ से अच्छे से जांच की गई है और जल्द ही इसे अंतिम छोर तक ले जाया जाएगा। मैं इस मामले में मुंबई पुलिस आयुक्त से बात करूंगा और सारी जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाएगी। मैं मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी कहता हूं कि वह एक-दो दिन के अंदर मीडिया को पूरे मामले की अपडेट दें।

दूसी ओर घटनास्थल से मिले 19 फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट निगेटिव आई है, आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद के नमूने उस रिपोर्ट से मेल नहीं खाते हैं। सीआईडी (अपराध जांच विभाग) ने सैफ अली खान के घर से मिले फिंगरप्रिंट के सैंपल और मामले में गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट को मैच कर मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सीआईडी ने मुंबई पुलिस को फिंगरप्रिंट सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट दी है, यानी कि घटनास्थल से कलेक्ट किए गए नमूनों में से 19 नमूने आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं। आरोपी शरीफुल की सभी दस उंगलियों के निशान राज्य की सीआईडी के फिंगरप्रिंट ब्यूरो को भेजे गए थे। सीआईडी ने सिस्टम-जनरेटेड रिपोर्ट के माध्यम से इस बात की पुष्टि की और बताया कि घटनास्थल से जमा किए गए 19 फिंगरप्रिंट जो उन्हें भेजे गए थे, वे आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते। अब इस रिपोर्ट को पुणे सीआईडी सुपरिटेंडेंट को भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta