ब्रेकिंग : चैंपियन के बाद अब विधायक उमेश को कोर्ट में पेश करने की तैयारी - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, January 27, 2025

ब्रेकिंग : चैंपियन के बाद अब विधायक उमेश को कोर्ट में पेश करने की तैयारी


हरिद्वार। खानपुर के पूर्व विधायक को सलाखों के पीछे पहुंचाने के बाद अब पुलिस वर्तमान विधायक उमेश कुमार को अदालत में पेश करने के लिए निकल पड़ी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि चैंपियन और उनके समर्थकों को कड़ी सुरक्षा में आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, और दोनों पक्षों के समर्थकों पर पैनी नजर रखी जा रही की। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश के बीच हुए विवाद के बाद सीजीएम कोर्ट ने चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हरिद्वार जेल भेज दियादूसरी ओर इस विवाद पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में दो दिन से जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है वह दोनों को शोभा नहीं देता है।

 है। 

पुलिस ने विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार करने में बहुत ही एतियात बरता। अब हरिद्वार पुलिस ने उमेश कुमार को कोर्ट में पेश कर दिया है। दोनों ही पक्षों को हरिद्वार पुलिस द्वारा रात भर अलग-अलग कोतवालियों में बिठाए रखा। दोनों को पूरी रात कोतवालियों में काटनी पड़ी। 

चैंपियन के बाद अब हरिद्वार पुलिस विधायक उमेश कुमार का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के कैंप कार्यालय से पांच लग्जरी गाड़ियों को कब्जे में ले ली है।

 ये वहीं लग्जरी गाड़ियां है जिसमें चैंपियन खुद सवार होकर अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पहुंचे थे और हथियार का दम भरते हुए फायरिंग की थी। इन गाड़ियों में प्रणव चैंपियन ने सीएम धामी की फोटो लगाई है। पार्टी ने चैंपियन की इन हरकतों की निंदा की। सीएम ने साफ कहा कि कानून का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दूसरी ओर पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए विवाद पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में दो दिन से जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है वह दोनों को शोभा नहीं देता है।

कानून अपने हाथ में लेना गलत है। उन्होंने कहा है कि  सीएम धामी से इस मामले में बात की है। पार्टी किसी को कानून अपने हाथ में लेने का आधिकार नहीं देती है। कोई भी हो जो इस तरह के कृत्य करेगा उस पर कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। पुलिस मामले को देख रही है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta