अमृतसर। एक तरफ रविवार को देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से माया जा रहा था, देशवासी संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर और देश के संविधान के आगे नतमस्तक थी,ठीक उसी दिन अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट में व्यक्ति ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर चढ़ कर उसे सिर की ओर से क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया। इससे पहले उसने प्रतिमा के आगे रखी संविधान की पुस्तक को भी संविधान को भी आग के हवाले कर दिया, लेकिन संविधान को मानने वाले भी कम नहीं थे उन्होंने उस व्यक्ति को नीचे उतार कर किसी तरह से पकड़ और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
जब इस बात की जानकारी विभिन्न दलित समाज संगठनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और अपना विरोध जताया। इस संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए दलित समाज के नेताओं ने कहा कि हमने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पुलिस सुरक्षा की भी मांग की थी, लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और आज कुछ शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, लेकिन हम चाहते हैं कि उस व्यक्ति को हमारी इच्छा के अनुसार सजा मिले। वहीं जब इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी विशालजीत सिंह एसपी अमृतसर सिटी वन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने और संविधान की पुस्तकको आगे के हवाले करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वह व्यक्ति अमृतसर से बाहर के जिले का रहने वाला है।
फिलहाल उसके अमृतसर आने के कारणों का भी पता लगाया जाएगा और पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ करेगी। इस घटना को लेकर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने अमृतसर बंद का एलान किया है।


No comments:
Post a Comment