रानीपोखरी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान होने वाले वीवीआईपी मूवमेंट के कारण जिलाधिकारी देहरादून ने देहरादून के रायपुर और डोईवाला क्षेत्र के निजी व सरकारी स्कूली में आज का अवकाश घोषित किया है।
देर रात जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश के बाद आज सुबह स्कूल प्रबंधन ने अवकाश को संदेश अभिभावकों को जारी किया। लेकिन तब तक कई बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो चुके थे। कुछ बच्चे तो स्कूल जाने के लिए स्कूल वाहनों की इंतजार में सड़कों तक पहुंच गए थे।
विदित रहे कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आज दोपहरबााद साढ़े तीन बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाई जहाज पहुंचेगा। यहां से वे सड़क मार्ग से देहरादून के रायपुर इलाके में पड़ने वाले राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम पहुंचेंगे।
जहां राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम की वजह से डोईवाला और रायपुर क्षेत्र में स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है।


No comments:
Post a Comment