रोहड़ू : 65 वर्षीय महिला ने पोते पर लगाया दुष्कर्म का आरोप - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, July 9, 2025

रोहड़ू : 65 वर्षीय महिला ने पोते पर लगाया दुष्कर्म का आरोप



रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की उपतहसील जांगला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 65 वर्षीय महिला ने अपने 25 वर्षीय पोते पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।महिला ने पुलिस को बताया कि अपने पति की मृत्यु के बाद वह घर में अकेली रहती है। 3 जुलाई को दोपहर बाद उसका पोता उसके कमरे में आया और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण महिला ने तुरंत शिकायत नहीं की, लेकिन 7 जुलाई को हिम्मत जुटाकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में हड़कंप मचा दिया है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta