डोईवाला: देहरादून जिले के डोईवाला विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतगणना के बाद ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के परिणाम घोषित हो गए हैं। रानीपोखरी ग्रांट सहित विभिन्न पंचायतों में नए नेतृत्व के चयन ने क्षेत्र में उत्साह का माहौल पैदा किया है। रानीपोखरी जिला पंचायत की राजनीति में भी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां बड़कोट माफी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि मियां ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी को हराया।
क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्य परिणाम
रानीपोखरी ग्रांट—2 से मोहन थापा
रानीपोखरी ग्रांट —1 अरुण रावत
बड़ोवाला से पंकज रावत
माजरी ग्रांट प्रथम से पिंकी देवी
माजरी ग्रांट द्वितीय से परमजीत कौर
माजरी ग्रांट तृतीय से मोनिका
मारखम ग्रांट प्रथम से आशिया परवीन
मारखम ग्रांट द्वितीय से जसविंदर कौर
नागल ज्वालापुर से वीरेंद्र सिंह थापा
जीवनवाला से इंद्रजीत सिंह
रैनापुर— लिस्ट्राबाद—घमंडपुर नितिन पंवार
ग्राम पंचायत प्रधान परिणाम
डोईवाला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निम्नलिखित प्रत्याशी ग्राम प्रधान चुने गए:
रानीपोखरी ग्रांट से सुधीर रतूड़ी
रानीपोखरी मौजा अरुणा भंडारी
रैनापुर-घमंडपुर से अनूप सिंह चौहान
नागल बुलंदवाला से अंजु
सिमलास ग्रांट से सुषमा बोरा
नांगल ज्वालापुर से राखी देवी
दुधली से अनूप सिंह
कालूवाला से उमा शाही
बड़ोवाला से भरत सिंह
मारखम ग्रांट से परविंदर सिंह
जीवनवाला से गुरजीत सिंह
माजरी ग्रांट से निशा देवी
जिला पंचायत सदस्य परिणाम
माजरी ग्रांट से जिला पंचायत सदस्य के लिए सुखविंदर कौर (कांग्रेस समर्थित) विजयी रहीं।विजयी प्रत्याशियों ने मतदाताओं का आभार जताया और क्षेत्र में सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का वादा किया। स्थानीय लोग नए नेतृत्व से विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं। मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, और प्रशासन ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए।


No comments:
Post a Comment