उत्तरकाशी: स्यानाचट्टी में मलबे से बनी झील, घर-होटलों में घुसा पानी, हाई अलर्ट - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, August 21, 2025

उत्तरकाशी: स्यानाचट्टी में मलबे से बनी झील, घर-होटलों में घुसा पानी, हाई अलर्ट



उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पर स्यानाचट्टी के पास कुपड़ा खड्ड में आज मलबा और बोल्डर आने से यमुना नदी में बनी झील का जलस्तर अचानक बढ़ गया। 

इससे आसपास के घरों और होटलों में पानी घुस गया, जिसके चलते प्रशासन ने तुरंत सभी प्रभावित स्थानों को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। SDRF, NDRF, पुलिस, फायर और सिंचाई विभाग की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं। 

आसपास के गांवों को भी सतर्क किया गया है। भारी बारिश और मलबे के कारण यमुना नदी का बहाव बाधित होकर झील जैसी स्थिति बन रही है। अभिभावकों ने सुरक्षा के लिहाज से बच्चों को स्कूल नहीं भेजा।

 सिंचाई विभाग की तीन पोकलेन मशीनें लंबे समय से नदी के जलप्रवाह को सामान्य करने में लगी हैं, लेकिन कार्यकारी अभियंता पन्नी लाल ने बताया कि बारिश और प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण काम में दिक्कत हो रही है।

 SDM बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि अंधेरा और बारिश के चलते गुरुवार रात झील खोलने का काम संभव नहीं हुआ, लेकिन शुक्रवार सुबह प्रयास किया जाएगा। मोटर पुल डूबने से सुरक्षाकर्मी स्यानाचट्टी कस्बे तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। 


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta