भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेशभर के जिला पंचायत के 11 अध्यक्ष पदों में से 10 पदों पर भाजपा की जीत हुई है। 70 प्रतिशत ब्लाक प्रमुख व 85 प्रतिशत प्रधान पद पर भाजपा ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने देहरादून जिला पंचायत पर मिली हार के बारे में कहा कि इस पर मंथन किया जाएगा और हार के कारणों की समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि धराली व हर्षिल आपदा को देखते हुए पार्टी ने जीत पर किसी भी प्रकार का जश्न या उत्साह नहीं मनाने का फ़ैसला लिया है।
हेवीवेट नेता सतपाल महाराज की विधानसभा में भाजपा को शिकस्त। पोखड़ा, एकेश्वर और बीरोंखाल में भाजपा प्रत्याशी हारे। तीनों जगह निर्दलीय रहे विजयी
चमोली में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद हेतु लक्ष्मण सिंह 15 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुए जबकि विपक्षी उम्मीदवार जयप्रकाश को 11 मत मिले।
पिथौरागढ़ के कनालीछीना में भाजपा के महिमन कन्याल ब्लाक प्रमुख बने। महिमन को 26 मत और कांग्रेस के प्रशांत भंडारी को 7 मत मिले। भाजपा कनालीछीना सीट बचाने में सफल रही।
पिथौरागढ़ के धारचूला में भाजपा ने मारी बाजी। भाजपा की मंजुला बुदियाल विजयी। मंजुला को 27 मत, कांग्रेस की पूजा ग्वाल को 13 मत मिले।
कालसी ब्लॉक में भाजपा काबिज। भाजपा प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान, ज्येष्ठ उप प्रमुख मीरा राठौर कनिष्ठ प्रमुख प्रियंका चौहान को बराबर 32 - 32 वोट मिले।
यूएस नगर के सात ब्लॉक प्रमुख पर हुए नामांकन में काशीपुर, खटीमा और सितारगंज में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। इनमें सितारगंज से भाजपा समर्थित प्रत्याशी उपकार सिंह बल, खटीमा से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरिता देवी और काशीपुर से भाजपा समर्थित प्रत्याशी चंद्रप्रभा जीती थीं।
चार ब्लॉक प्रमुख पदों पर आज मतदान हुआ। जसपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित अनूप कौर, बाजपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर कांग्रेस समर्थित सुखमन औलख और गदरपुर ब्लॉक प्रमुख पद भाजपा समर्थित ज्योति ग्रोवर जीतीं। रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा बागी रीना गौतम जीतीं।
बेतालघाट से अंकित साह ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित। अंकित को 20 जिसकी गरिमा नैनवाल को 11 मत मिले जबकि एक मत निरस्त हुआ।
देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर कौर ने भाजपा की मधु चौहान को हराया। जबकि उपाध्यक्ष पर कांग्रेस के अभिषेक सिंह ने भाजपा के बीर सिंह चौहान को शिकस्त दी। मधु चौहान विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी हैं और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। अभिषेक कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बेटे हैं।
पिथौरागढ़ में बेरीनाग विकास खण्ड में निर्दल संगीता विजयी। भाजपा की नीरजा को हराया। संगीता को 22 ओर नीरजा को 15 मत मिले। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर भी निर्दल धीरज बिष्ट विजयी।
रामनगर में ब्लॉक प्रमुख की सीट पर निर्दलीय अधिकृत प्रत्याशी मंजू नेगी चुनाव जीत गई। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी हंसी जलाल को हराया। उप ज्येष्ठ उपप्रमुख पद पर कांग्रेस के संजय नेगी ने जीत हासिल की। कनिष्ठ उपप्रमुख पद पर निर्दलीय मीना रावत चुनाव जीतीं।
लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा के महेंद्र सिंह ढेक जीते। महेंद्र को 18 व प्रतिद्वंद्वी अंकिता बोहरा को 16 मट मिले।
पाटी में कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले शंकर सिंह अधिकारी को 36 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी प्रकाश सिंह बिष्ट को महज चार वोट मिले। बाराकोट में भाजपा प्रत्याशी के जीतना तय बताया जा रहा है।
चकराता ब्लाक में प्रमुख पद पर आशा वर्मा 26 , ज्येष्ट प्रमुख पद पर फतेह सिंह 25 रावत, कनिष्ठ प्रमुख पद पर सुलोचना रावत 25 मत लेकर विजयी। तीनों कांग्रेस के हैं।
रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक से कांग्रेस की विनीता चमोली ने मारी बाजी, 22 वोटों के साथ बनी ब्लॉक प्रमुख।
ऊखीमठ से कांग्रेस के पंकज शुक्ला एक वोट से विजयी।
बागेश्वर गरुड़ तथा कपकोट ब्लाक में भी भाजपा प्रत्याशी जीते।
गरुड़ में किशन सिंह बने ब्लॉक प्रमुख। किशन सिंह को मिले 33 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी देवेंद्र सिंह को 07 मत मिले।
ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में नंदन सिंह विजय हुए, नंदन सिंह को 32 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भगवान सिंह को 08 मत मिले। वहीं कनिष्ठ प्रमुख में भगवती ने बाजी मारी, उन्हें 32 मत मिले उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी ज्योति को 08 मत मिले।
बागेश्वर में दीपा देवी बनी ब्लॉक प्रमुख। दीपा देवी को 35 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी उमा देवी को 05 मत मिले। ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख में मनीष कुमार विजय हुए, मनीष कुमार को 33 मत जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दीपा रौतेला को 07 मत मिले। वहीं कनिष्ठ प्रमुख में दीपा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा की पूनम कठैत एक वोट से विजयी।
लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जयहरीखाल विकासखंड में भाजपा प्रत्याशी रणवीर सजवान ने जीत हासिल की है। उन्हें 12 मत प्राप्त हुए।
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी विकास खण्ड में कांग्रेस का कब्जा। कांग्रेस की कविता महर विजयी। कविता को 20 मत, भाजपा के प्रदीप रावत को 13 मत मिले। ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुख पद भी कांग्रेस की झोली में।
द्वाराहाट में बीडीसी सदस्यों के पतियों के कथित अपहरण से उपजा बवंडर देर रात जैसे तैसे थमा। मगर ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान के दौरान फिर बवाल हो गया। शुरुआती चरण में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में गहमागहमी बमुश्किल शांत हुई। मगर अंतिम सदस्य मतदान को पहुंचा ही था कि तनाव बढ़ गया। दोनों पक्षों में हाथपाई के बाद ईंट पत्थर चल गए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में करने के लिए बलप्रयोग कर दोनों दलों के समर्थकों को मतदान केंद्र से दूर खदेड़ा।
जनपद पौड़ी में दुग्गडा विकासखंड में भाजपा प्रत्यक्षी सूरज नेगी ने जीत दर्ज की है। सुरज को 15 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को मात्र 03 वोट मिले। दो वोट रद्द हुए।
नई टिहरी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अधिकृत मान सिंह रौतेला 11 वोट से जीत गए हैं।
उन्होंने भाजपा के हुकुम सिंह को 11 वोट से हराया। मान सिंह को 26 वोट पड़े, जबकि हुकुम सिंह को 15 वोट पड़े और 4 वोट खराब हुए हैं।
देहरादून के डोईवाला में ब्लॉक प्रमुख के पद पर कांग्रेस की के गिन्नी जीत, 40 में से 27 वोट मिले।
पिथौरागढ़ के डीडीहाट में संयुक्त मोर्चा के नरेंद्र धामी उर्फ गुड्डू धामी ब्लाक प्रमुख चुने गए। गुड्डू को 16 मत और निर्दलीय हरेंद्र चुफाल को 11 मत मिले।
बागेश्वर में जिला पंचायत की 19 सीटों को लेकर मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा की शोभा आर्या बनी जिला पंचायत अध्यक्ष 19 मतों से 12 मत हुए प्राप्त। कांग्रेस की सरोज को छह मतों से करना पड़ा संतोष। उपाध्यक्ष भी भाजपा की विशाखा खेतवाल बनीं। उन्हें 10 मत मिले जबकि कांग्रेस के नवीन परिहार को नौ मतों से संतोष करना पड़ा। एक मत निरस्त हुआ।
अपडेट: कांग्रेस की सुखविंदर कौर बनीं देहरादून जिपं अध्यक्ष
देहरादून : जिला पंचायत में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुखविंदर कौर और उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह विजयी हुए हैं। सुखविंदर कौर को 17 वोट मिले जबकि भाजपा की मधु चौहान को 13 वोट ही मिल पाए। इसके अलावा अभिषेक अभिषेक सिंह को 18 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 12 वोट मिले।
अपडेट :हेमा गैड़ा ने चार वोटों से मारी अल्मोड़ा जिपं सीट पर बाजी, ये बने प्रमुख
जिला पंचायत अल्मोड़ा परिणाम
कुल वोट : 45
अध्यक्ष
हेमा गैड़ा: 24
सुनीता कुंजवाल : 20
सरस्वती किरौला : 01
परिणाम : हेमा गैड़ा विजयी घोषित
उपाध्यक्ष :
शम्भू सिंह रावत : 19
सुरेंद्र सिंह नेगी : 26
परिणाम : सुरेंद्र सिंह नेगी विजयी
हवालबाग
प्रमुख :
बबीता भाकुनी :08
हिमानी कुंडू : 32
हिमानी कुंडू विजयी
भिक्यासैण
प्रमुख
गीता देवी : 0
दीपक करगेती : 11
सतीश नैनवाल : 13
सतीश नैनवाल विजयी
भैंसियाछाना
प्रमुख
नीमा आर्या : 16
सूरज कुमार : 05
नीमा आर्या विजयी
धौलादेवी
प्रमुख
आशा नेगी : 7
चित्रलेखा सिंगवाल : 12
मीना भैसोड़ा : 9
लीला : 12 (विजयी )
तीसरे राउंड की काउंटिंग में वरीयता गणना से लीला विजयी ।
चौखुटिया
प्रमुख
चेतना नेगी : 22
महेश लाल : 11
चेतना नेगी विजयी
लमगड़ा
प्रमुख
राधा बिष्ट : 12
विनीत बोरा : 09
त्रिलोक सिंह :17
त्रिलोक सिंह विजयी
स्याल्दे
भूपाल सिंह : 06
मथुरा दत्त : 30
मथुरा दत्त विजयी
द्वाराहाट
प्रमुख
आरती : 23
कुंती फुलारा : 01
ममता भट्ट : 15
आरती विजयी घोषित
अपडेट : भीमताल: 22 साल की भावना बनीं धारी की ब्लॉक प्रमुख
भीमताल। धारी ग्रामसभा मज्यूली से निर्विरोध निर्वाचित बीडीसी सदस्य भावना सबसे कम उम्र 22 वर्ष में धारी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख बन चुकी है।
भावना लंबे समय से अपने माता-पिता के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। उनके माता व पिता दोनों ही ग्रामसभा मज्यूली के प्रधान पद पर रह चुके हैं। भावना की सामाजिक सक्रियता और शिक्षण पृष्ठभूमि को देखते हुए समीपवर्ती ग्रामसभाओं सेलालेख, अनर्पा तल्ली व मल्ली, दीनी, महतोल्या आदि की जनता उन्हें प्रमुख पद पर देखना चाहती है। धारी ब्लॉक प्रमुख का पद इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। भावना सहित कुछ अन्य महिलाएं भी बीडीसी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई हैं, लेकिन भावना का निर्विरोध चुना जाना और उनका शैक्षणिक स्तर उन्हें अन्य प्रत्याशियों से आगे रखता है। इसी कारण से क्षेत्र में यह माना जा रहा है कि उनका प्रमुख पद पर चुना जाना लगभग तय है। यदि भावना निर्वाचित होती हैं, तो वह प्रदेश की सबसे कम उम्र की ब्लॉक प्रमुख बनने का गौरव प्राप्त कर सकती हैं। महज 22 वर्ष की उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालना अपने आप में एक मिसाल होगी। क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश टम्टा ने क्षेत्रीय जनता के साथ बधाइयां शुभकामनाएं दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: टिहरी में जिपं उपाध्यक्ष सीट कांग्रेस की झोली में गई
टिहरी जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत, मान सिंह रौतेला चुने गएटिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। गुरुवार, 14 अगस्त 2025 को हुए मतदान में कांग्रेस के मान सिंह रौतेला ने 26 मत हासिल कर जिला पंचायत उपाध्यक्ष का पद जीता, जबकि भाजपा के हुकम सिंह को 15 मत मिले। चार मत अवैध घोषित किए गए। यह जीत कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की इशिता सजवाण पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थीं। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है, जबकि भाजपा को इस हार से झटका लगा है। इसके अलावा, क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव में टिहरी के भिलंगना ब्लॉक में भाजपा के राजीव कंडारी ने 28 मतों के साथ ब्लॉक प्रमुख का पद हासिल किया, जबकि निर्दलीय राजेंद्र बिष्ट को 12 वोट मिले। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर प्यार सिंह बिष्ट ने 18 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि नित्यानंद कोठियाल को 11 और प्रियंका को 7 वोट मिले। कनिष्ठ प्रमुख पद पर कृष्णा देवी ने 17 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि सुरेंद्र को 11 और पूनम को 10 वोट प्राप्त हुए। प्रतापनगर ब्लॉक में भाजपा की मनीषा पंवार और नरेंद्रनगर ब्लॉक में दीक्षा राणा भी ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुईं। यह परिणाम टिहरी में हाल की प्राकृतिक आपदाओं, जैसे भूस्खलन और भारी बारिश, के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की गहमागहमी को दर्शाते हैं।
चमोली व रुद्रप्रयाग जिला पंचायतों पर भाजपा का कब्जा
जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। चमोली में बीजेपी के दौलत बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं।
रुद्रप्रयाग : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से पूनम कठैत विजयी, ब्लॉक प्रमुख पर विनिता चमोली विजयी
No comments:
Post a Comment