देहरादून।भारी बारिश के अलर्ट के चलते उत्तराखंड के उधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी व चंपावत जिलों के निजी व सरकारी स्कूलों को पांच अगस्त को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
उत्तराखंड के हरिद्वार,उधमसिंह नगर, चंपावत व पौड़ी जिलों में भारी बारिश के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारियों ने अलग अलग, त्वरित और सख्त कदम उठाया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बाद, 5 अगस्त 2025 को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
यह निर्णय मौसम विभाग की 4 और 5 अगस्त को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लिया गया है, ताकि छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड बोर्ड की अंक सुधार परीक्षाएं आयोजित करने वाले विद्यालय खुले रहेंगे और परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी।
हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अवकाश आदेश का उल्लंघन करने वाली किसी भी शैक्षणिक संस्था के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह कदम मानसून की विकट परिस्थितियों में भूस्खलन, जलभराव और अन्य आपदाओं से बचाव के लिए उठाया गया है। इन जिलों में हाल ही में भारी बारिश के कारण सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे प्रशासन और सतर्क हो गया है।


No comments:
Post a Comment