देहरादून। आज भारी बारिश को देखते हुए देहरादून के जिलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला अध्यक्ष सविन बंसल ने जनपद के कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश का ऐलान किया है।
यह अवकाश स्कूल के स्टाफ व शिक्षकों पर भी समान रूप से लागू होगा। आज सुबह चार बजे जारी किए गए आदेश में जिलाधिकारी ने कहा है कि स्कूल व आंगनबाड़ी खाले जाने की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



No comments:
Post a Comment