ब्रेकिंग : केदारनाथ के चौराबाड़ी ग्लेशियर में भारी हिमस्खलन, वायरल हुआ वीडियो - सत्यमेव जयते

Breaking

Thursday, September 4, 2025

ब्रेकिंग : केदारनाथ के चौराबाड़ी ग्लेशियर में भारी हिमस्खलन, वायरल हुआ वीडियो


केदारनाथ। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के ऊपरी हिमालयी क्षेत्र में स्थित चौराबाड़ी ग्लेशियर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हिमस्खलन हुआ। 

इस घटना में ग्लेशियर से भारी मात्रा में बर्फ टूटकर निचले क्षेत्रों में खिसक गई। हिमस्खलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बर्फ का विशाल गुबार तेज रफ्तार से नीचे की ओर आता दिख रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ धाम में मौजूद श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े पदाधिकारियों ने हिमस्खलन के दौरान बर्फ के गुबार को देखा और इसका वीडियो बनाया। 

उन्होंने बताया कि घटना से केदारनाथ मंदिर या तीर्थयात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है, और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में, जहां मौसम और भूगर्भीय गतिविधियां अप्रत्याशित हो सकती हैं।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta