देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 2 सितंबर 2025 (मंगलवार) को नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
जिलाधिकारी वंदना ने आदेश जारी किया है कि जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 सितंबर को एक दिन का अवकाश रहेगा। हालांकि, उन आवासीय विद्यालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां शिक्षण और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, शिक्षकों और स्टाफ को अनावश्यक रूप से विद्यालय न बुलाने की हिदायत दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट्स पर नजर रखने की अपील की है।



No comments:
Post a Comment