रानीपोखरी: कार बिक्री के नाम पर 5.5 लाख की धोखाधड़ी, FIR दर्ज - सत्यमेव जयते

Breaking

Friday, September 5, 2025

रानीपोखरी: कार बिक्री के नाम पर 5.5 लाख की धोखाधड़ी, FIR दर्ज



रानीपोखरी। देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में कार बिक्री के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा 5 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। डांडी निवासी पीड़ित वेदप्रकाश चतुर्वेदी ने बालावाला के रहने वाले अभिषेक यादव के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

वेदप्रकाश ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 30 सितंबर 2021 को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार अभिषेक को 3 लाख 5 हजार रुपये में बेची थी। अभिषेक ने इसके लिए डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक, देहरादून का चेक दिया, जो 14 दिसंबर 2021 को बाउंस हो गया। इसके बाद अभिषेक ने वेदप्रकाश को विश्वास में लेकर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की खरीद-बिक्री का प्रस्ताव दिया। उसने दावा किया कि गाड़ी 8 लाख में खरीदकर 14 लाख में बेची जा सकती है और मुनाफा आधा-आधा बांटा जाएगा। वेदप्रकाश ने 11 अक्टूबर 2021 को SBI ऋषिकेश से 2 लाख 50 हजार रुपये अभिषेक को दिए।हालांकि, अभिषेक ने फॉर्च्यूनर बेचने के बाद भी वेदप्रकाश के 5 लाख 50 हजार रुपये नहीं लौटाए और टालमटोल करता रहा। उसने मोबाइल नंबर भी बदल लिया, जबकि उसकी पत्नी फोन पर पैसे जल्द लौटाने का आश्वासन देती रही। वेदप्रकाश का आरोप है कि अभिषेक ने विश्वास में लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की।रानीपोखरी पुलिस ने वेदप्रकाश की शिकायत पर अभिषेक यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta