रुद्रप्रयाग : यात्री वाहन पर गिरा बोल्डर, दो की मौत, तीन घायल - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, September 1, 2025

रुद्रप्रयाग : यात्री वाहन पर गिरा बोल्डर, दो की मौत, तीन घायल




रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने रुद्रप्रयाग जिले में तबाही मचाई। सोमवार सुबह गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में भूस्खलन के कारण एक यात्री वाहन पर भारी बोल्डर गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसा उस समय हुआ जब सोनप्रयाग से गौरीकुंड जा रहा वाहन मुनकटिया भूस्खलन जोन में एक बड़े पत्थर की चपेट में आ गया। वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे।सभी मृतक व घायल उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र स्थित सियालब गांव निवसी हैं।  


दुर्घटना में 30 वर्षीय रीता पत्नी उदय सिंह और 50 वर्षीय चंद्र सिंह की मौत हो गई।  घायलों में नवीन सिंह रावत (35 वर्ष), ममता (29 वर्ष), और प्रतिभा (25 वर्ष) शामिल हैं। नवीन और ममता को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। 


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन और बचाव दल स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे हाईवे पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है। प्रशासन ने यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta