नूंह, हरियाणा। नूंह जिले के पुन्हाना में करीब दस दिन से लापता मशहूर डॉक्टर विनोद गोयल की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि डॉक्टर की हत्या उनके परम मित्र दीपक राजस्थानी और उसके फैक्टरी कर्मचारी अशोक ने मिलकर की। हत्या का कारण दोनों दोस्तों के बीच पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है। इस खुलासे ने पूरे शहर में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ा दी है।पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त की रात डॉ. विनोद गोयल अपने मित्र दीपक और अशोक के साथ दीपक की कार में घूमने निकले थे। देर रात दोनों आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से डॉक्टर का गला कपड़े से घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को दीपक की घीड़ा मोड़ स्थित बर्तन फैक्टरी में कंबल में लपेटकर छिपाया गया। अगले दिन सुबह दोनों ने शव को कार में डालकर हरिद्वार ले गए और गंगा नदी में बहा दिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद कार चालक मुस्तकीम को हत्या की जानकारी नहीं थी।मामले का खुलासा तब हुआ जब मुस्तकीम को दीपक और अशोक की हरकतों पर शक हुआ। कई दिनों तक मानसिक तनाव झेलने के बाद उसने हिम्मत दिखाकर पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने मुस्तकीम को सरकारी गवाह बनाया और मुख्य आरोपी दीपक राजस्थानी को हिरासत में ले लिया। सह-आरोपी अशोक की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए गाड़ी में खुशबूदार स्प्रे का इस्तेमाल किया ताकि कोई गंध न आए। हरिद्वार पहुंचने से पहले उन्होंने मुस्तकीम को चाय-पानी के बहाने गाड़ी से उतार दिया और शव को एक पुल से गंगा में बहा दिया। डीएसपी ने बताया कि सीआईए प्रभारी संदीप मोर और शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीमें सबूत जुटा रही हैं।डॉ. विनोद गोयल शहर के सम्मानित चिकित्सक थे, और उनकी हत्या की खबर से लोगों में गहरा दुख और गुस्सा है। रविवार को शोक में शहर का मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए।पुलिस ने बताया कि जांच में फैक्टरी, वारदात स्थल और आरोपी के मोबाइल से अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं। मामले की गहन जांच जारी है।
Sunday, September 7, 2025
सनसनीखेज : दोस्त ने ही हत्या कर मशहूर डाक्टर को गंगा में बहाया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
advt
ramesh chandr tamta
Author Details
Thank you for visiting satymevjayte.com – your go-to digital news portal for the latest updates, news, and insights from Uttarakhand, himachal, national and all world.
Learn More →


No comments:
Post a Comment