देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद पौड़ी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारियों ने अपने अपने जिलों के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 सितंबर को एक दिन का अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारियों ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट्स पर नजर रखने की अपील की है।




No comments:
Post a Comment