नालागढ़। बद्दी पुलिस मानपुरा के ढेला गांव में खुले मैदान में खड़े एक ट्रक से शराब की पेटियां पिकअप में लादने की कोशिश करते हुए पुलिस ने दबोच लिया। मामले की जांच चल रही है। उसके हवाले से 700 पेटियों में रखी पटियाला संतरा देसी शराब बरामद हुई है।
बद्दी के एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने ढेला गांव के पास खुले मैदान में ट्रक नं. HP12D-4621 से तय रूट की अवहेला के साथ ट्रक में रखी शराब को पिकअप गाडियों में अवैध रूप से लदवाते हुए पकड़ लिया। यहां से पटियाला संतरा देसी शराब की 700 पेटिया बरामद हुई। जिसमें 200 पेटियों में बोतलें, ढाई सौ पेटियों में अद्धे और ढाई सौ पेटियों में शराब के पव्वे बरामद हुए। इस तरह कुल 62,10,000 मिली ग्राम श्साराब बरामद की गई। वर्मा के अनुसार इस मामले में विस्तृत जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है ।


No comments:
Post a Comment