नालागढ़...बद्दी पुलिस ने पकड़ा नशा तस्करी गिरोह का चंबा निवासी सरगना - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, January 28, 2025

नालागढ़...बद्दी पुलिस ने पकड़ा नशा तस्करी गिरोह का चंबा निवासी सरगना




नालागढ़।
पुलिस थाना बद्दी के अंतरगत आने वाले खावड़ियां संडोली गांव के पास से 10किलो 200 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ के बाद चरस के तस्कर को नशा तस्करी के इस गिरोह के सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के चंबा का रहने वाला है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुछ दिन पूर्व वाहन चैकिंग के दौरान गाड़ी नम्बर HP81-2679 से कुल 10किलो 200ग्राम  चरस के साथ चंबा निवासी दिनेश कुमार व अजय कुमार को गिरफ्तार किया था। 

इस मामले में युवकों  से हुई पूछताछ के बाद सोमवार को बद्दी पुलिस की पुलिस टीम ने नशा तस्करी के मुख्य सरगना चंबा जिले के सूलनी तहसील के भांडल क्षेत्र के धंधोरी गांव निवासी अन्कु को भी गिरफ्तार कर लिया।

 जिसे कल अदालत नालागढ़ में पेश करके दिनांक तीस जनवरी तक का पुलिस रिमांड प्राप्त कर लिया। इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है व दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । 



No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta