सोलन। शराब के नशे में कीटनाशक का सेवन करने से गंभीर हालत में चिकित्सालय पहुंचाए गए एक युवक ने पूरे आठ दिन बाद दम तोड़ दिया।
सोलन के एसपी गौरव सिंह से मिली जानकारी के कंडाघाट उपमंडल के धंधील क्षेत्र के भुइरा बाग गांव निवासी 28 वर्षीय रोहित अपने भाई के साथ ढोल के जुब्बड़ में करियाने की दुकान व ढाबा चलाता था।
17 जनवरी को उसने घर पर जाकर अत्यधिक शराब पी और नशे में घर पर रखने टनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया।
25 जनवरी को चायल पुलिस चौकी को सूचना मिली कि रोहित की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस जानकारी पर चायल पुलिस चौकी से एक टीम आईजीएमसी पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
मृतक का बिसरा रासायनिक परीक्षण हेतू राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा भेजा गया। पोस्टमार्टम के उपरान्त मृतक के शव को अन्तिम दाह संस्कार हेतू उसके परिजनों के हवाले किया गया।
अभी तक की जांच से मृतक रोहित के परिजनों व अन्य लोगों ने किसी भी प्रकार का कोई भी शक शुबा जाहिर न किया है।


No comments:
Post a Comment