सोलन। सोलन के एक होटल के कमरे में सिरमौर के राजगढ़ निवासी एक युवक का शव बरामद हुआ है। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे को खोला और शव को बाहर निकाला।
पुलिस टीम मौके पर ही है और पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजने की प्रक्रिया जारी है।
सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि सोलन के एक होटल के कमरे में सिरमौर केराजगढ़ निवासी एक 31वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है।
उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सिरमौर के राजगढ़ में दर्ज है।उन्होंने बताया कि होटल का कमरा अंदर से लॉक था और शव कमरे के अंदर था। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन जरी है।


No comments:
Post a Comment