हरिद्वार। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और वर्तमाना विधायक उमेश कुमार के बीच गोलीबारी में तब्दील हो चुके विवाद पर एक स्थानीय अदालत ने उमेश कुमार की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
इससे पहले इसी मामले में पूर्व विधायक चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उमेश कुमार को आज रोशनाबाद स्थित सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।
सीजेएम अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने 40—40 हजार के दो जमानती लेकर उन्हें जमानत दी। आज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने विधायक को साढ़े चार बजे के आसपास कोर्ट में पेश किया।
दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।


No comments:
Post a Comment