अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस की थाना देघाट टीम ने रविवार को स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से कुल 17.5 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 4.37 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान पीयूष चन्द्रा और मौ. हुसैन के रूप में हुई है। ये दोनों तस्कर गांजा सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे और उसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया है। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त, हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार, अमित यादव, कांस्टेबल नीरज सिंह बिष्ट शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment