चैंपियन वर्सेज उमेश कुमार : अब उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित, रद्द करने की प्रक्रिया शुरू - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, January 28, 2025

चैंपियन वर्सेज उमेश कुमार : अब उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित, रद्द करने की प्रक्रिया शुरू




देहरादून।
हरिद्वार में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और वर्तमान विधायक उमेश कुमार के बीच हुए शस्त्र प्रदर्शन और गोलीबारी के बाद देहरादून के जिलाधिकारी ने विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है। अब उनके इस लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इससे पहले हरिद्वार के जिलाधिकारी ने प्रणव सिंह चैंपियन, उनकी पत्नी व बेटे को दिए गए शस्त्र लाइसेंस को रद्द कर दिया था। 

विदित रहे कि हरिद्वार  के खानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और वर्तमान विधायक उमेश कुमार के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुई वार कुछ ही दिन में गोलीबारी और मारपीट में तब्दील हो गई।

 हालांकि दोनों का ही इस बीच आमना सामनानहीं हुआ लेकिन दोनों ही एक दूसरे के कैंप कार्यालयों पर शस्त्र हाथ में लेकर ललकारते दिखाई दिए। 

चैंपियन ने तो उमेश के कैंप कार्यालय में जाकर बाकायदा बंदूक व रिवाल्वर से गोलियां भी चलाईं। इनके वीडियोज भी वायरल हुए। उमेश कुमार चैंपियन के कैंप कार्यालय केबाहर रिवाल्वर हाथ में लेकर ललकारते हुए दिखे थे।

 इस पर हरिद्वार के जिलाधिकारी हरिद्वार ने कल चैंपियन, उनकी पत्नी देवयानी सिंह और पुत्र दिव्य प्रताप सिंह के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिए। सभी पर एक—एक बंदूक और एक— एक रिवाल्वर के लाइसेंस थे।

अब देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार पर ऐसी ही कार्रवाई की है। उनके शस्त्र लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है और इसे रद्द करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है।  


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta