भीमताल ब्रेकिंग : झील में नौकायन के दौरान स्टंट का पुलिस ने उतारा भूत, नाव मालिक का भी चालान - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, January 28, 2025

भीमताल ब्रेकिंग : झील में नौकायन के दौरान स्टंट का पुलिस ने उतारा भूत, नाव मालिक का भी चालान

 


भीमताल। भीमताल झील में नौकायन के दौरान दिल्ली से आए 05 युवकों द्वारा स्टंट किये जाने परपुलसि नेसख्त कार्रवाई की है। उनका चालान काटा गया। नाव स्वामी का भी पांच हजार रुपये का चालान काटा गया है। पुलिस ने पर्यटकों से झील में सुरक्षित नौकायन का आनंद लेने की अपील की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार  भीमताल पुलिस के जवानों ने झील में दो नावों पर नौकायन कर रहे कुछ युवकों को स्टंट करते देखने पर उन्हें रोककर चालानी कार्रवाई की।  पुलिस ने नई दिल्ली निवासी आकाश,  रोहित , गोपी कुमार, प्रदीप कुमार के अलावा भीमताल  निवासी राहुल पलडिया, व वोट मालिक भीमताल के सलड़ी निवासी जावेद को थाने में ले जाकर उन्हें इस तरह के स्टंट न करने की हिदायत के साथ उनके   खिलाफ चालानी कार्रवाई की। 

नाव मालिक जावेद का 5000 रुपये का चालान काटा। पुलिस टीम में एसआई रविंद्र सिंह राणा, मनोज पंत, व हरीश बिष्ट शामिल थे। आरोप है कि दिल्ली से आए युवक सोशल मीडिया पर अपने फालोवर बढ़ाने के लिए नाव पर इस तरह के स्टंट कर रहे थे।


No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta