सोलन... कार अनलॉक क्या छूटी और चोरों ने उड़ा लिया जेवरातों से भरा बैग, और फिर... - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, January 28, 2025

सोलन... कार अनलॉक क्या छूटी और चोरों ने उड़ा लिया जेवरातों से भरा बैग, और फिर...


सोलन। बच्चों को अपनी कार से स्कूल छोड़ने गई महिला कार को लॉक करना क्या भूली गिद्ध की तरह नजरें गढ़ाए बैठे नजदीक की झुग्गी बस्ती में रहने वाले एक नाबालग सहित तीन लड़ों की लॉटरी ही निकल गई। उन्होंने गाड़ी में छूटा महिला का पर्स पार कर लिया। इस पर्स में नकदी समेत 64 हजार रुपये के गहने रखे थे। लेकिन चोरों का दुभाग्य देखिए इस घटना के पांच घंटे के भीतर ही पुलिस उनके ठिकाने पर जा धमकी। 21 और 19 वर्षीय दो युवकों को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। आरोपी यूपी के रहने वाले हैं। 

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को परवाणू के सेक्टर-4  में रहने वाली एक महिला ने परवाणू में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 26जनवरी  को वह अपनी कार में अपने बच्चों को ट्यूशन के लिये छोडने एसआर एकेडमी परवाणू गई थी। गाड़ी सड़क पर खड़ी करके यह अपने बच्चों सहित एकेडमी में चली गई । इनका पर्स गाड़ी में ही रह गया था तथा यह गाड़ी लॉक करना भूल गई थी। 

महिला ने बताया कि  उसके पर्स में सोने व चांदी के कुछ गहने व नकदी रखे थे। जिसमें नकदी सहित 64 का सामान था। उसके उपरान्त जब यह अपनी कार के पास वापिस पंहुची तो इनका उपरोक्त पर्स कार से गायब था। जिस पर पुलिस थाना परवाणू में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना परवाणू की टीम द्वारा घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण के आधार पर वारदात में 2 आरोपियों मूलरूप से दरभंगा के बसरिया गांव निवासी निवासी 19 वर्षीय रोशन कुमार यूपी के तथा यूपी निवासी 21 वर्षीय सचिन कुमार को वारदात के करीब 5 घण्टों के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि वारदात में संलिप्त एक अन्य बाल अपचारी को इसके परिजनों के हवाले किया गया है। एसपपी ने बताया कि आरोपियों द्वारा चुराये गये गहने व नकदी को भी बरामद कर लिया गया है। इन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। इस मामले की जांच के दौरान पाया गया है कि आरोपीगण परवाणू में ही अपने परिजनों के साथ झुग्गियों में रहते हैं। मामले में जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta