हल्द्वानी... मासिक अपराध गोष्ठी में 6 चौकी प्रभारी सहित 10 लाइन हाजिर, चार को मिला सम्मान - सत्यमेव जयते

Breaking

Tuesday, January 28, 2025

हल्द्वानी... मासिक अपराध गोष्ठी में 6 चौकी प्रभारी सहित 10 लाइन हाजिर, चार को मिला सम्मान

 


हल्द्वानी। आज को नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने स्टेडियम के सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। 

मीणा ने नशे की तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उनके द्वारा किये कार्यों की मासिक अपराध गोष्ठी में समीक्षा की गई "ड्रग–फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने की दिशा में सभी थाना/चौकी व एसओजी प्रभारी को कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि नशे के तस्करों की तस्करी चैन को तोड़ें और इसके नेटवर्क का पर्दाफाश करें। कार्रवाई केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। एनडीपीएस  और आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें और अपराधियों को सजा दिलवाने के लिए सख्त कदम उठाएं।

एएनटीएफ की सक्रियता बढ़ाएं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को आदेश दिया गया कि वे सक्रिय रूप से कार्य करें और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को पकड़ने में कोई कसर न छोड़ें। 

एसएसपी ने कहा कि जो पुलिसकर्मी एडीपीएस अधिनियम और नशे की तस्करी के खिलाफ अच्छी  कार्रवाई करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। परन्तु लापरवाही बरतने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में अच्छा कार्य करने वाले 4 अधिकारियों  लालकुआं के एसएसआई दीपक बिष्ट  रामनगर कोतवाली के एसएसआई  मनोज नयाल, भीमताल के एसआई गगनदीप  व खेड़ा के चौकी प्रभारी मनोज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वहीं 8  उपनिरीक्षकों एवं  दो सिपाहियों को अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर हल्द्वानी थाने की एसआई बबीता,यहीं के एसआई श्याम सिंह बोरा,मेडिकल चौकी के एसआई प्रवीण कुमार, हीरागर चौकी प्रभारी विजय कुमार, टीपी नगर चौकी प्रभारी जगदीप सिंह नेगी, थाना हल्द्वानी के तहत आने वाले मंडी चौकी के प्रभारी भुवन सिंह राणा, भोटिया पड़ाव चौक प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा,कोटाबाग चौकी के प्रभारी रमेश चंद्र पंत, थाना कालाढूंगी में एएनटीएफ के कांस्टेबल अरविंद कार्की तथा नवीन कुमार को फटकार लगाते हुए लाईन हाजिर किया गया है।

एसएसपपी ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए उठाएं कदम उठाएं। इसके लिए जागरूकता अभियान छेड़े जाएं।    मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी सिटी प्रकाश चंद,नरेंद्र सिंह कुंवर सीएफओ नैनीताल, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, जितेन्द्र कुमार उप्रेती निरीक्षक एलआईयू, चंद्र शेखर भट्ट आशुलिपिक, पूरन आगरी रीडर सहित सभी थाना प्रभारी, शाखा, चौकी प्रभारी, यातायात व सीपीयू प्रभारी मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta