ब्रेकिंग न्यूज : महाकुंभ से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, मां—बाप, बेटा—बेटी की मौत - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, January 27, 2025

ब्रेकिंग न्यूज : महाकुंभ से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, मां—बाप, बेटा—बेटी की मौत


आगरा। फतेहाबाद में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कुंभ स्नान कर कार से दिल्ली लौट रहा था। लेकिन रास्ते कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार पहले अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और इसके बाद कार दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। 

यह हादसा इतना भीषण था कि कार सवार पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसी पति-पत्नी के साथ बेटे और बेटी की लाश को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामें की कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

मिली की जानकारी के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाले ओमप्रकाश आर्या अपनी हुंडई कार से परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए हुए थे। स्नान के बाद वे पत्नी 34 वर्षीय पूर्णिमा सिंह, 12 वर्षीय बेटी अहाना और चार वर्षीय बेटे विनायक के साथ वापस दिल्ली लौट रहे थे। उनकी  कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 31 किमी पर पहुंची, तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार उछलकर एक्सप्रेस-वे की दूसरी लेन में पहुंच गई। 

इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक में ये कार तेजी से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाके के साथ कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर वाहनों की कतारे रह गई। हादसे में ओमप्रकाश के साथ उनके पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही तत्काल थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे पूरे परिवार के शवों को बामुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी भेजा है। 

वहीं हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों के हटवाने के बाद मार्ग सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है। 

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta