उत्तरकाशी...मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग, कई मकान स्वाहा, महिला जिंदा जली - सत्यमेव जयते

Breaking

Monday, January 27, 2025

उत्तरकाशी...मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग, कई मकान स्वाहा, महिला जिंदा जली


उत्तरकाशी। यहां के मोरी विकास खंड के सावणी गांव में देर रात हुए अग्निकांड में एक दर्जन से अधिक मकान जल गए। आग में झुलसने से एक महिला की मृत्यु हो गई। आग रात लगभग पौने बारह बजे लगी। 

आग एक एक करके पूरे गांव में फैलती जा रही थी। मोरी, नौगांव, पुरोला से दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और लगभग तीन घंटे के बाद पौने तीन बजे आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन आग को फैलने से रोकने के लिए दो मकानों को पूरी तरह से और तन मकानों को आंशिक रूप से तोड़ गया। नौ मकान पूरी तरह से जल कर राख हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार 26—27 जनवरी की रात पौेने बारह बजे के लगभग अचानक सावणी गांव के एक घर में  आग लगी। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते आग एक मकान से दूसरे मकान में फैल गई। एक साथ सट कर बने लगभग पंद्र​ह मकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। 

इसबीच ग्रामीणों ने मोरी में पुलिस को घटना की जानकारी दी। जहां से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मोरी से दमकल की टीम को मौके पर बुलाया। लेकिन बाद में पुरोला, नौगांव से भी दमकल दस्तों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया। आग पर काबू पाने के लिए दो मकानों को पूरी तरह से तोड़ना पड़ा। 

जबकि तीन मकानों को आंशिक रूप से तोड़ा गया। बताया जा रहा है कि नौ मकान आग से पूरी तरह से स्वाहा हो गए। इन मकानों में 15 से 17 परिवार रहते थे। आग में झुलसने से एक महिला की मौत हो गई। दमकल की टीमें आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। 

मोरी के तहसीलदार और पुरोला के एसडीएम भी मौके पर पहुंचे है। आग की बेघर हुए लोगों को रात्रि विश्राम के लिए इंतजाम कराए जा रहे हैं। उन्हें आर्थिक मदद भी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta