सोलन। राजगढ़ रोड स्थित होटल केके 40 में आज मृत अवस्था में मिले युवक ने होटल के आगंतुक रजिस्टर में अपना नाम व मोाबाइल नंबर गलत लिखवाया था। लेकिन उसके द्वारा लिखाए गए पते के आधार पर उसके माता पिता की तलाश करने में सफल रही। पिता ने पुलिस को बताया दरअसल उनके बेटे का नाम अरुण है। और तीन जनवरी को घर से किसी को कुछ भी बताए बिना लापता हो गया था। वह अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ कर गया था। इस बीच कमरे को खोलने से लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाने तक साथ रही नगर गिम की पार्षद ने बताया कि कमरे में युवक का शव बिस्तर पर अधलेटी हालत में मिला। कमरे से एक इंजेक्शन व बीड़ी का बंडल पड़ा मिला था।
हालांकि पुलिस ने इस बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है लेकिन एसपी गौरव सिंह ने बताया कि केके होटल के प्रबंधक की सूचना पर सिटी चौकी की टीम होटल में पहुंची थी। कमरा अंदर से बंद थ। पुलिस को पहोटल प्रबंधक ने बतायाकि कमरे के दरवाजे बार बार खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हो रही है।
इस पर पुलिस ने वार्ड पार्षद को मौके पर बुलाया। अंदर युवक का शव बिस्तर पर अधलेटी अवस्था में मिला। होटल के एंट्री रजिस्टर में युवक की एंट्री भी पाई गई । युवका का मुंह खुला हुआ था तथा बदन अकड़ा हुआ था। उसके शरीर पर कोई भी चोट या खरोंच इत्यादि का कोई भी निशान नहीं मिला।
युवक का नाम आगंतुक रजिस्टर में राहुल लिखा गया थातथा पते की जगह पर पच्छाद राजगढ़ लिखा गया था। पुलिस ने कुछ देर राजगढ़ में राहुल नामक युवक के बारे में पता करवाया। पता चला कि रजिटर में दर्ज मोबाइल नंबर भी गलत था।बाद में पुलिस को मालूम हुआ कि युवक का असली नाम अरुण ठाकुर है।
वह पच्छाद थाना क्षेत्र के जनोट इलाके के सुरला गांव का रहने वाला था। बाद में पुलिस ने अरुण के पिता से संपर्क कर उन्हें सोलन बुलाया। 26 वर्षीय अरुण के पिता ने बताया कि अरुण 3 जनवरी को घर से बिना बतलाए भाग गया था। वह अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गया था।
इस बारे में उन्होंने उसकी गुमशुदगी राजगढ़ पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। कल उसके शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल यही माना जा रहा है कि अरुण की मौत नशे की ओवर डोज के कारण हुई हो सकती है।


No comments:
Post a Comment