चैंपियन वर्सेज उमेश कुमार : अब मैदान में उतरी चैंपियन की पत्नी देवयानी सिंह, उमेश पर मुकदमा दर्ज - सत्यमेव जयते

Breaking

Sunday, January 26, 2025

चैंपियन वर्सेज उमेश कुमार : अब मैदान में उतरी चैंपियन की पत्नी देवयानी सिंह, उमेश पर मुकदमा दर्ज

 

रुड़की। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन और वर्तमान विधायक उमेश कुमार के बीच छिडी जंग में अब चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी सिंह भी कूद गई हैं। आज शाम जब उनके पति को देहरादून पुलिस हिरासत में ले रही थी ठीक उसी समय रुड़की पुलिस थाने में रानी देवयानी सिंह की शिकायत पर एफआरईआर दर्ज हो रही थी। इससे पहले शनिवार की रात को उन्होंने हरिद्वार जिले के एसएसपी के नाम यह शिकायती पत्र लिखा था। इसी पत्र को पुलिस ने तहरीर मानते हुए निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के खिलाफ शनिवार को चैंपियन के रुड़की कैंप में किए गए हंगामें पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवयानी सिंह ने शनिवार को चैंपियन के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय में हुए घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी 2025 की रात तकरीबन 9 बजे के आस–पास विधायक खानपुर उमेश कुमार तीन गाड़ियों में गुण्डे बदमाशों अपराधियों को साथ लेकर उनके रुड़की कैम्प ऑफिस निवास पर पहुंचे,और  उनके गार्ड्स के साथ अपशब्द कहते हुए देवयानी सिंह और उनके पति चैंपियन को गालियां देते हुए मारने की धमकी देने लगे।

 इसी बीच उमेश ने अपने साथ आए गुडों से गोली चलवा दी।  इस बीच 15-20 आदमियों ने उनके हमारे गेट को बुरी तरह से धक्का देकर तोड़ने की कोशिश की। यही नहीं उनके निजी स्टाफ शिवम, सोनम, संतपाली व बच्चों को हथियार दिखाये। उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। देवयानी ने पुलिस को उमेश और उनके साथ चैंपियन के घर गए लोगों द्वारा किए गए हंगामे की वीडियो भी भेजे हैं। 

देवयानी सिंह ने कहा है कि ये खुली गुण्डागर्दी है और संवैधानिक पद का दुरूपयोग है, उनके लिए कायदे कानून का कोई भय नहीं है। आरोप लगाया गया है कि उमेश गुण्डे, पेशेवर बदमाशों व सजायाफ्ता अपराधियों को साथ लेकर अवैध हथियारों के साथ लेकर घूम रहे हैं। 

इस पर पुलिस की कोई रोकथाम नहीं है। देवयानी ने तहरीर में उमेश को वहशी दरिंदा तक कहा है। देवयानी सिंह ने अपनी व अपने पति की पुलिस सुरक्षा तत्काल बढ़ाने, अपने  निवास पर पुलिस गार्द की तैनाती तथा उमेश की सरकारी सुरक्षा तत्काल समाप्त करने की मांग की है। 

रुड़की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विदित रहे कि देर शाम देहरादून में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन को मामले में हिरासत में ले लिया। एसओ नेहरू कालोनी थाना मोहन सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक को हिरासत में लिया गया है।  

इससे पहले चैंपियन दो गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ बंदूक व तमंचों से लेस होकर आज दोपहर उमेश के कैंप कार्यालय में पहुंचे थे। उन्होंने इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया था, जिसमें गालियां तो वे दे ही रहे थे एक युवक से मारपीट भी करते दिख रहे हैं। इसके अलावा अन्य वायरल हो रही वी​डयोज में वे तमंचे से गोली चलते हुए भी दिख रहे हैं।  

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta