आधी रात को महाकुंभ में भगदड़, कई महिलाएं घायल, अखाड़ों ने अमृत स्नान टाले - सत्यमेव जयते

Breaking

Wednesday, January 29, 2025

आधी रात को महाकुंभ में भगदड़, कई महिलाएं घायल, अखाड़ों ने अमृत स्नान टाले


प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में देर रात मौनी अमावस्या पर श्रद्धालु की भारी भीड़ उमड़ने से देर रात त्रिवेणी पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इससे कुछ महिलाएं दम घुटने से घायल हो गईं। अचानक बिगड़े हालात को संभालते हुए मेला प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायल महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाया। 

त्रिवेणी के वीडियो में महिलाओं की चप्पलें और सामान बिखरा हुआ नजर आ रहा है। कितनी महिलाएं घायल हुई हैं, अभी इसकी जानकारी मेला प्रशासन ने नहीं दी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी ने भी उन्हें फोन कर घटना की जानकारी ली है। 

ऐसा था नजारा

https://twitter.com/i/status/1884383582812012708

इस भारी भीड़ को देखते हुए 13 अखाड़ों ने अपना अमृत स्नान टाल दिया है। हालांकि आम श्रद्धालुओं का संगम पर स्नान जारी है। मौनी अमावस्या के पुण्य स्नान के प्रयागराज में रेकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। आठ से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आज प्रयागराज पहुंचने का अनुमान है। 

रामभद्राचार्य ने एक संदेश जारी कर कहा कि प्रयागराज में क्षमता से जारी भीड़ उमड़ी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि इस स्थिति को देखते हुए वे संगम पर आज के स्थान को टाल दें। उन्होंने अखाड़ों से भी अपील करते हुए कहा कि वे आज का स्नान टाल दें।

हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि प्रशासन ने उनसे मौनी अमावस्या का अमृत स्नान टालने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ बैठक चल रही है। अखाड़ा इस पर विचार कर रहा है। संत मौनी अमावस्या का स्नान टालने का निर्णय ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

advt

advt
ramesh chandr tamta